

Horrible accident involving a bus and truck carrying devotees, screams and cries ensued
फरीदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) Road Accident : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मिनी बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई है जिसमें 8 लोग घायल हो गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक फरीदाबाद में केजीपी एक्सप्रेसवे पर गांव छायसा पास पंजाब के जांलधर से मथुरा वृंदावन जा रही मिनी बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में 18 सवारी बैठी हुई थी, जिसमें से 8 लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है ट्रक ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण ये एक्सीडेंट हुआ है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


