
जालौन (उत्तर प्रदेश), 26 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Police CCTV Viral Video : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों के कथित अनुचित व्यवहार का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक महिला कांस्टेबल और ड्यूटी पर तैनात सिपाही के निजी पल रिकॉर्ड हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनय कुमार सिंह ने सिपाही अरविंद पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि महिला ट्रेनी कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
कंट्रोल रूम में CCTV में कैद हुई घटना
जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी अरविंद पटेल वर्ष 2018 बैच के सिपाही हैं और वर्तमान में उरई कोतवाली में मुंशी (हेड क्लर्क) के पद पर तैनात हैं। बुधवार रात वह कंट्रोल रूम में कंप्यूटर पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सिविल ड्रेस में एक ट्रेनी महिला कांस्टेबल वहां पहुंची और कथित रूप से पीछे से आकर उन्हें गले लगाया तथा चूम लिया। पूरी घटना कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
Police CCTV Viral Video : वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया
बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो अधिकारियों तक पहुंचते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी ने सिपाही अरविंद पटेल को निलंबित कर दिया। वहीं, महिला ट्रेनी कांस्टेबल की भूमिका की भी विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनुशासन से समझौता नहीं: एसपी
एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या आचरण संबंधी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


