

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : PM Modi Visit to 3 Countries : तीन देशों की यात्रा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश लौट आए हैं। आज सुबह करीब 5.10 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका विमान लैंड हुआ। पालम एयरपोर्ट पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। जापान, ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी के अहम दौरों पर करीब 50 से ज्यादा कार्यक्रमों के बाद भारत लौटे पीएम मोदी आराम नहीं करने वाले हैं।
यह भी पढ़ें : New DC of Kapurthala : करनैल सिंह ने कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर का संभाला पदभार
PM Modi Visit to 3 Countries : इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, मैं दुनिया के देशों में जाकर के, दुनिया के महापुरुषों से मिल कर के हिंदुस्तान के सामर्थ्य की बात करता हूं। मेरे देश की महान संस्कृति का गौरवगान करते हुए मैं आंखें नीची नहीं करता हूं। आंखें मिला कर बात करता हूं। उन्होने कहा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय के बीच जो समारोह हुआ, उसमें वहां के PM, पूर्व PM, सत्ता पक्ष के सांसद और पूरा विपक्ष शामिल हुआ था।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


