

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi held a high level meeting… इजराइल, लेबनान और ईरान के बीच पैदा हुई तनावग्रस्त स्थिति का असर भारत पर भी हो सकता है। ऐसे में हालात पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पश्चिम एशिया के संकट और उसके भारत पर संभावित असर को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सीनियर मंत्रियों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। दरअसल, पश्चिम एशिया के संकट के कारण भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति पर असर पड़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे भारत से होने वाले व्यापार पर भी असर पड़ सकता है। भारत पश्चिम एशिया के संकट पर पहले ही अपनी चिंता जता चुका है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


