
श्रीनगर, 22 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Pahalgam Terror Attack : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
PM मोदी ने अपने संदेश में कहा, “पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।”
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
सेना ने भी दिया सख्त संदेश
Indian Army ने भी इस मौके पर आतंकियों और उनके समर्थकों को कड़ा संदेश दिया। सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि भारत के खिलाफ किए गए हर हमले का जवाब जरूर मिलेगा। सेना ने अपने पोस्ट के साथ Operation Mahadev से जुड़ा ग्राफिक्स भी साझा किया, जिसमें बताया गया कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को कैसे मार गिराया गया।
Pahalgam Terror Attack : क्या हुआ था पहलगाम में?
गौरतलब है कि पिछले साल इसी दिन जम्मू-कश्मीर के Pahalgam की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद भारतीय सेना ने Operation Sindoor चलाकर पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


