

देहरादून, 22 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Kedarnath Temple Opening : विश्व प्रसिद्ध Kedarnath Temple के कपाट आज पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलने के साथ ही धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। इस खास अवसर पर Pushkar Singh Dhami भी केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर को 51 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया गया, जिसकी खूबसूरती ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड की पवित्र धरती पर चारधाम यात्रा के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन है। वहीं Narendra Modi ने भी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा भारत की आस्था, एकता और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने यात्रियों की सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।

Kedarnath Temple Opening : मंदिर परिसर में सख्त नियम लागू
इस बार मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल, वीडियोग्राफी और रील बनाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। रुद्रप्रयाग की एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल काउंटर और लॉकर सिस्टम की व्यवस्था की गई है। साथ ही बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है।
ठंड को लेकर एडवाइजरी जारी
Akshaya Tritiya से चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद बेस कैंपों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। हाल ही में हुई बर्फबारी के चलते तापमान काफी कम है, इसलिए यात्रियों को भारी ऊनी कपड़े साथ रखने की सलाह दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


