नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– National News : इसरो प्रमुख वी नारायणन ने बताया है कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है। चंद्रयान-5 मिशन के जरिए इसरो चांद का अध्ययन करेगा। इसरो के एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वी नारायणन ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलो के रोवर प्रज्ञान को चांद पर भेजा गया था, वहीं चंद्रयान-5 मिशन में 250 किलो के रोवर को चांद की सतह पर उतारा जाएगा। बता दें कि चंद्रयान मिशन का मुख्य मकसद चांद की सतह का स्टडी करना है।
National News : चंद्रयान-1 साल 2008 में सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया था, जिसने चंद्रमा के केमिकल, खनिज और फोटो-जियोलोजिक मौपिंग की. वहीं साल 2018 का चंद्रयान-2 98 प्रतिशत तक सफल रहा था, लेकिन आखिरी चरण में मिशन का सिर्फ 2 प्रतिशत ही हासिल नहीं किया जा सका, हालांकि इसके बावजूद चंद्रयान-2 पर लगा हाई रिजॉल्यूशन कैमरा भी भी सैंकड़ों तस्वीरें भेज रहा है।
आपको बता दें कि भारत के चंद्रयान मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह का अध्ययन करना है। इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलोग्राम का रोवर ‘प्रज्ञान’ ले जाया गया था। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------