

मुजफ्फरनगर (वीकैंड रिपोर्ट): Muzaffarnagar Accident : यहां मंगलवार को हुए भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। कार में सवार 6 दोस्त दिल्ली से हरिद्वार की तरफ जा रहे थे।
Muzaffarnagar Accident : मृतकों में शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी, पार्श पुत्र दीपक शर्मा, कुनाल पुत्र नवीन शर्मा, धीरज, विशाल व एक अन्य दोस्त शामिल हैं। सीओ विनय गौतम ने बताया कि सियाज कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिसमें कार सवार सभी छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। थाना छपार पुलिस द्वारा मृतकों के स्वजन को सूचित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


