

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) LPG Cylinder Price : मोदी सरकार ने 1 जुलाई से सभी लोगों को राहत दी है। सरकार ने LPG सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट करीब 58.50 रुपये घटा दिया है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
LPG Cylinder Price : आइए जानते हैं कि आज एक जुलाई से कमर्शियल सिलेंडर कितने रुपये में मिलेगा?ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 58.50 रुपये की कटौती की गई है।

LPG Cylinder Price : कोलकाता में आज से कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 1826 रुपये की बजाय 1769 रुपये होगा। मुंबई में अब 19 किलो वाला सिलेंडर 1674.50 रुपये की बजाय 1616 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1881 रुपये 1823.50 रुपये होगी। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य ट्रेडर्स को बड़ी राहत मिल गई है। अप्रैल-मई-जून में भी घटे थे सिलेंडर के दाम।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


