
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Liquor Scam… उत्पाद शुल्क नीति मामले में ईडी के समन पर पेश न होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पेश हुए। मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कहा है कि अगली पेशी में मैं खुद आऊंगा। बजट सत्र के चलते इस बार नहीं आ सका। कोर्ट ने मामले की अगली तारीख 16 मार्च तय की है। कोर्ट में वरिष्ठ वकील रमेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल का पक्ष रखा। दिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल ईडी के पिछले 5 समन को नजरअंदाज कर चुके हैं। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में इसकी शिकायत की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए अदालत ने दिल्ली मुख्यमंत्री को तलब किया और उन्हें 17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





