

सीतामढ़ी (वीकैंड रिपोर्ट) : lightning strike video : बिहार के सीतामढ़ी में एक लड़की आकाशीय बिजली से बाल-बाल बच गई। सिरसिया गांव में लड़की का वीडियो सामने आया है, जो बारिश में भीगकर छत पर रील बना रही है, तभी आसमान से कड़कड़ाती बिजली गिरी। हालांकि, लड़की बाल-बाल बच गई। ये हादसा तब हुआ जब लड़की अपनी सहेली के साथ छत पर रील बना रही थी।
lightning strike video : जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी मुखिया राघवेन्द्र भगत उर्फ कमाल भगत की बेटी सानिया कुमारी अपने पड़ोसी देवनारायण भगत के छत पर झूम-झूम कर बारिश का आनंद ले रही थी। वहीं, उसकी सहेली विडियो बना रही थी। तभी अचानक वहां बिजली की कड़क हुई। हालांकि गनीमत रही कि सानिया जहां रील्स बना रही थी, वहां से थोडा हटकर आसमानी बिजली गिरी। सभी लोग यही कह रहे हैं कि भगवान ने उसे बचा लिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


