

पटना (वीकैंड रिपोर्ट) : Journalists will get 15 thousand pension : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार की जगह 15 हजार पेंशन की राशि प्रदान करने की घोषणा की है। इसके अलावा पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार की जगह 10 हजार की पेंशन राशि दी जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वह निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हम लोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं, जिससे वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


