
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Indigo Flight Emergency Landing : दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट से पक्षी टकराने के बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। यह लैंडिंग भुवनेश्वर में कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट ने भुवनेश्वर से ही दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। टेक ऑफ के कुछ मिनट बाद ही विमान से पक्षी टकरा गई, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
यह भी पढ़ें : G20 Summit 2023 : मेट्रो में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, इन तारीखों पर नहीं कर पाएंगे सफर
Indigo Flight Emergency Landing : रिपोर्ट्स के मुताबिक, IndiGo की फ्लाइट संख्या 6E2065 ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट से सोमवार सुबह उड़ान भरी थी। हवा जाने के कुछ देर बाद ही विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट की पेशकश की गई।
यह भी पढ़ें : Multi-Storey Building Collapsed : बहुमंजिला इमारत चंद पलों में बनी मलबा, चारों तरफ मची चीखों पुकार
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





