
नई दिल्ली, 11 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Gas Cylinder Delivery Rules : देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अब HP गैस, इंडेन और भारत गैस जैसी प्रमुख गैस कंपनियां सिलेंडर की डिलीवरी से पहले ग्राहकों से ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) मांग रही हैं। नई व्यवस्था का उद्देश्य सही ग्राहक तक सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करना और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकना बताया जा रहा है। हालांकि इस सिस्टम के लागू होते ही साइबर ठग भी सक्रिय हो गए हैं, जिसके बाद गैस कंपनियों ने ग्राहकों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है।
क्या है नया DAC सिस्टम?
DAC यानी डिलीवरी प्रमाणीकरण कोड एक तरह का सिक्योरिटी कोड या OTP होता है। जब ग्राहक गैस सिलेंडर बुक करता है, तो उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यह कोड भेजा जाता है। डिलीवरी बॉय के घर पहुंचने पर ग्राहक को यही कोड बताना होता है। कोड मैच होने के बाद ही सिलेंडर की डिलीवरी पूरी मानी जाती है।
साइबर ठगों से रहें सावधान
गैस कंपनियों के मुताबिक कई साइबर ठग फर्जी LPG डिलीवरी मैसेज भेजकर लोगों से OTP और निजी जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। HP गैस ने ग्राहकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि कंपनी कभी भी फोन कॉल, व्हाट्सएप या किसी संदिग्ध लिंक के जरिए OTP नहीं मांगती। कंपनी ने बताया कि असली मैसेज केवल आधिकारिक Sender ID से ही भेजे जाते हैं।
Gas Cylinder Delivery Rules : इंडेन और भारत गैस ने भी जारी की एडवाइजरी
इंडेन और भारत गैस ने भी उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। कंपनियों के अनुसार ग्राहक केवल उसी समय DAC साझा करें, जब डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर उनके दरवाजे पर मौजूद हो। अगर बिना बुकिंग के कोई संदिग्ध मैसेज आए या जल्दबाजी में जानकारी मांगी जाए, तो तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।
कंपनियों ने दी ये खास सलाह
गैस एजेंसियों ने कहा है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज पर OTP साझा न करें। संदेह होने पर सीधे अपनी गैस एजेंसी या आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। विशेषज्ञों का कहना है कि डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्राहकों को पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


