

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gas cylinder became cheaper : नए वित्तीय वर्ष का आज पहला दिन है। पहले दिन ही आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹44.50 तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में इसकी कीमत रुपए 41 घटकर रुपए 1762 हो गईं। पहले ये 1803 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 44.50 घटकर रुपए 1868.50 में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1913 थे।
Gas cylinder became cheaper : मुंबई में सिलेंडर रुपए 1755.50 से रुपए 42 घटकर रुपए 1713.50 रुपए हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर रुपए 1921.50 का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गैस सिलेंडर के दाम कम होने का सीधा असर रेस्तरां, होटल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा, जो दैनिक कार्यों के लिए इन सिलेंडरों का उपयोग करते हैं। कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिससे घरों को कुछ राहत मिली है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


