

गाजीपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Encounter in UP … गाजीपुर जनपद के दिलदारनगर इलाके में मंगलवार को शराब तस्कर और यूपी एसटीएफ के साथ ही पुलिस से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में शराब तस्कर जाहिद उर्फ सोनू ढेर हो गया। इस पर 1 लाख रुपए ईनाम था। बताया जाता है कि सोनू को घायलावस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Encounter in UP … जाहिद पर शराब तस्करी के साथ-साथ आरपीएफ के दो जवानों जावेद खान और प्रमोद कुमार की नृशंस हत्या का आरोप था। इस मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं। 19/20 अगस्त की रात में आरपीएफ के दो सिपाहियों जावेद ख़ान और प्रमोद जो ट्रेन नंबर 15631 बाड़मेर गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध शराब की तस्करी को रोकने का प्रयास कर रहे थे, जिस दौरान शराब तस्करों ने दोनों आरक्षियों को बीभत्स तरीक़े से मारपीट करके चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया था जिसके बाद दोनों आरक्षियों की मृत्यु हो गई थी ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


