

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Delhi Liquor Scam Case : दिल्ली शराब घोटाला मामले में सूत्रों के हवाले से जो खुलासा हुआ है वो हैरान करने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है। आबकारी नीति बनाने में संजय सिंह की भूमिका थी। इसका फायदा भी उन्हें मिला। आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर ईडी सूत्रों ने बड़ा दावा किया है।
Delhi Liquor Scam Case : सूत्रों के हवाले से खबर है कि सरकारी गवाह बने दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह को करोड़ों रुपये दिए थे। ईडी ने संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देन साबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय सिंह और दिनेश अरोड़ा के बीच लेन-देने हुआ था। बता दें कि ईडी ने बुधवार को संजय सिंह के दिल्ली वाले घर पर छापेमारी की थी। करीब 8 घंटे तक रेड चली थी। आबकारी नीति केस की चार्जशीट में संजय सिंह का भी नाम है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


