

हुबली (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News : कर्नाटक के हुबली में 5 रुपए के नाश्ते के लिए 6वीं क्लास के बच्चे ने 8वीं क्लास के बच्चे को चाकू मारकर कत्ल कर दिया। नाश्ते को लेकर दोनों के बीच मामूली सा विवाद हुआ। आरोपी का नाम साई है। मृतक का नाम चेतन रक्कासगी है। वह हुबली के गुरुसिद्धेश्वर नगर का रहने वाला था। कमरी पीट पुलिस ने आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया है।
Crime News : शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों लड़कों के बीच मामूली चीजों पर बहस हुई थी। इसमें करीब 5 रुपए के नाश्ते के पैकेट को शेयर करना भी शामिल है। जिसके बाद 6वीं क्लास के गुस्साएं साई ने कथित तौर पर चेतन पर चाकू से हमला कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


