

हजारीबाग (वीकैंड रिपोर्ट)– Crime News : एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें फतहा जंगल के आस-पास गोली मारी गई है। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना सुबह 10 बजे की है। कुमार गौरव एनटीपीसी कोयला कोयला डिस्पैच डिपार्टमेंट के डीजीएम थे। NTPC के DGM कुमार गौरव पर हमला उस समय हुआ जब वो शनिवार सुबह अपने ऑफिस के लिए घर से निकले थे। वो ऑफिस की स्कॉर्पियो में सवार थे।
Crime News : उसी दौरान हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा के पास अज्ञात बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि गोली कुमार गौरव के पीठ में लगी। इस घटना से आस-पास के इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस बदमाशों की धर-पकड़ में जुटी है। हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


