

बेंगलुरु (वीकैंड रिपोर्ट) : College Toilet Camera Scandal : कर्नाटक के उडुपी में एक कॉलेज के वॉशरूम में कैमरा लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में कॉलेज ने 3 लड़कियों को सस्पेंड भी कर दिया है। अब इसे लेकर बीजेपी और दक्षिणपंथी संगठन कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार को घेरने में जुटे हैं।बीजेपी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रही है। इस बीच पुलिस ने कैमरा लगाने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एक एफआईआर कॉलेज पर भी दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather : दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश , तापमान में गिरावट
College Toilet Camera Scandal : इस बीच गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर उडुपी के कॉलेज पहुंची. उन्होंने मामले की जानकारी ली. ठीक इसी वक्त बेंगलुरु और उडुपी में बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद ने सिद्धारमैय्या सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बीजेपी विधायक डॉ. अश्वत्थ नारायण ने कहा, “हम इस मामले की सीबीआई या एनआईए जांच चाहते है, ताकि सच का पता चल सके और न्याय हो सके.”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


