
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : ISIS Terrorist Arrested : उत्तर प्रदेश की एटीएस (आंतकवाद निरोधक दस्ता) को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस ने अलीगढ़ में आईएसआईएस से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं इसके दूसरे सहयोगी की तलाश में सर्च अभियान चल रहा था। इसी बीच उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कुख्यात आतंकी संगठन आईएसआईएस की शपथ ले चुके और देश विरोधी मंसूबा बनाकर किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की जानकारी एटीएस को मिली थी।
ISIS Terrorist Arrested : ISIS की शपथ ले चुके इन छात्रों ने SAMU नामक ग्रुप बनाया था। इसी मॉड्यूल से जुड़े दो अन्य संदिग्ध आमस अहमद उर्फ फराज अहमद और अब्दुल समद मलिक यूपी एटीएस को तलाश थी। 25,000 के इनामी अब्दुल समद मलिक ने कोर्ट में सरेंडर किया तो वहीं उसके दूसरे साथी आमस उर्फ फराज को एटीएस ने बीते दिन अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आमस पूर्व में गिरफ्तार हो चुके साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में ISIS का मॉड्यूल तैयार कर अन्य लोगों को भी इसमें जोड़ रहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


