

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Maa Baglamukhi Hawan : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा सभी मुख्य यजमानो से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।
Maa Baglamukhi Hawan : सिद्ध मां बगलामुखी धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज जी ने अलौकिक मासिक हवन यज्ञ में प्रभु भक्तों को भजनों और प्रवचनों से निहाल करते हुए कहा कि मंदिर में भावुक होना कमजोरी नहीं, बल्कि ईश्वर से गहरे जुड़ाव, सच्ची भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के अनुभव का प्रतीक है, न कि किसी कमजोरी का संकेत। यह तब होता है जब व्यक्ति पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ पूजा करता है, तब मन अत्यंत शांत और भावुक हो जाता है। इस स्थिति में आंखों से अनायास आंसू बहना एक दिव्य अनुभव माना जाता है। इसे भक्ति का उच्चतम स्तर समझा जाता है, जहां भक्त का हृदय ईश्वर से एक हो जाता है। व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों और जीवन को देखता है, और उसे परमात्मा से जुड़ाव महसूस होता है।
जब मन ईश्वर के चरणों में समर्पित होता है, तो भावनाएं स्वाभाविक रूप से उमड़ आती हैं। यह ईश्वर के प्रति सच्चे प्रेम और एकाग्रता को दर्शाता है। मंदिर या धाम का शांत वातावरण मन के बोझ को हल्का करता है। व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि कोई उसकी बात सुन रहा है, जिससे भावनाओं का प्रवाह होता है।
Maa Baglamukhi Hawan : नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि मंदिर में भावुक होना या रोना कमजोरी नहीं है, बल्कि आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से गहन संबंध स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण संकेत है। यह दर्शाता है कि आपकी आत्मा शुद्ध हो रही है, आपका भक्ति भाव प्रबल है और ईश्वर की कृपा आपके ऊपर है। यह कोई सामान्य बात नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव है, जिसे शब्दों में नहीं बल्कि भावनाओं में महसूस किया जा सकता है। व्यक्ति अपने भीतर की नकारात्मक ऊर्जा और कष्टों से मुक्त हो रहा है। यह एक प्रकार का हीलिंग प्रोसेस होता है, जो मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन लाता है।
इस अवसर पर पंकज शारदा (ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब ),कंठ जज, श्वेता भारद्वाज, निर्मल शर्मा, राजीव शर्मा, राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, अमृतपाल, प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल, जानू थापर,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा, जगदीश डोगरा, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह,बावा खन्ना, धर्मपालसिंह, अमरजीत सिंह, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह,
Maa Baglamukhi Hawan : विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता,सुक्खा अमनदीप , अवतार सैनी, परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित, अनिल, कमल नैयर, अजय,बलदेव सिंह सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे।
हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


