

यमुनानगर (वीकैंड रिपोर्ट): हरियाणा के यमुनानगर से एक हैरान करने वाला समाचार सामने आया है। सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी से चाऊमिन खाने के कारण एक 3 साल के बच्चे फेफड़े फट गए। बच्चा चाऊमिन में डाली जाने वाली सॉस के कारण गंभीर रूप से बीमार हो गया। दरअसल इस चटनी में एसिडिक एसिड था जिसके कारण उसका शरीर गल गया और उसके फेफड़े खराब हो गए।
इस घटना के तुरंत बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया वहा पंहुचने तक बच्चे का शरीर काला पड़ चुका था। उस समय उसका ब्लॅड प्रैशर भी शुन्य था। डाक्टर ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बच्चे कर जब एक्स-रे किया गया तो उसके दोनों फेफड़े फटे हुए थे। बच्चे के पिता ने बताया कि उसने चाऊमिन में पडऩे वाली चटनी कुछ ज्यादा खा ली थी, जिसकी वजह से यह सब हुआ। पता चला है कि इलाज के दौरान तीन बार ऐसा मौका आया जब बच्चे के दिल ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद बच्चा 16 दिन तक वैंटिलेटर पर रहा। धीरे- धीरे बच्चे की हालत में सुधार आया।
बताया जा रहा है कि बच्चे के पिता के हाथ पर भी चटनी गिर गई थी जिससे उनका हाथ भी जल गया। डाक्टर्स ने बताया उन्होंने इस प्रकार केस पहली बार देखा है। यह सब एसिडिक एसिड के कारण हुआ। बच्चे के पिता ने बताया उनके दो बच्चे हैं छोटा बेटा चाऊमिन खाने की जिद्द करने लगा। वह बच्चे को लेकर रेहड़ी पर चले गए चाऊमिन खाते समय बच्चे ने वहां रखी चटनी चाऊमिन में डाल ली। उसके बाद वह उस चटनी को उठाकर पीने लगा और इसके बाद उसकी हालत बिगडऩे लगी और शरीर काला पड़ गया।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

