

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Ludhiana News : शहर में चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, और अब एक नेपाली नौकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोठी मालिक के घर लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है।
यह वारदात तब सामने आई जब घर के मालिक किसी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। जब वह घर लौटे तो नौकर गायब था और कमरे का ताला टूटा हुआ था। जब अंदर गए तो जेवर और नकदी गायब थी।
Ludhiana News : उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी । सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन-8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास जांच की तो आरोपी सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी। इस मामले में पुलिस ने पारुल जैन की शिकायत पर घरेलू नेपाली नौकर सन्नी और 3 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


