

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips जिम जाने वाले युवा केलों का काफी सेवन करते हैं क्योंकि केला एनर्जी से भरा फल है। लेकिन कई बार केले खाने के बाद पानी पीना लाभदायक नहीं होता क्योंकि केला एक फाइबर और नेचुरल शुगर से भरपूर फल है, जिस वजह से तुरंत पानी पीने के बाद आपको डाइजेशन सिस्टम में दिक्कत हो सकती है।
Health Tips केले को पचाने में थोड़ा समय लगता है, उसी में अगर आप पानी पी लेते हैं, तो यह प्रक्रिया और धीमी हो जाती है, इसीलिए जो लोग केला खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, उनके पेट में गैस बनने लगती है। खासकर ठंडा पानी केले के साथ मिलकर एसिडिटी और गैस्ट्रिक समस्याएं बढ़ा सकता है, जिससे पेट में जलन और बेचैनी हो सकती है। इसके अलावा केला एक तासीर में ठंडा फल होता है, जिसके सेवन के बाद जो लोग तुरंत पानी पीते हैं, उनके शरीर का तापमान अचानक से बदल जाता है, जिसके कारण शरीर के मेटाबॉलिज्म पर असर डालता है और इससे सर्दी- जुकाम या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


