

अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): किसी विमान से पक्षियों के टकराने की खबर तो आप सुनी होगी, लेकिन अगर कोई पक्षी विमान के अंदर घुस जाए तो क्या होगा। दरअसल गुजरात के अहमदाबाद से राजस्थान की राजधानी जयपुर आ रही गोएयर की एक फ्लाइट में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां उड़ान से कुछ मिनट पहले विमान के अंदर कबूतर उड़ता दिखा।
ये कबूतर विमान की टेक ऑफ से ठीक पहले यात्रियों के लगेज शेल्फ में देखा गया, जिससे क्रू मेंबर्स और यात्रियों में हलचल मच गई। हालांकि कुछ देर बार फ्लाइट का गेट खोलकर कबूतर को बाहर निकाला गया। इस दौरान कुछ यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


