

जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jaipur Blast : जयपुर के विद्याधर नगर मंदिर सर्किल में छह गैस सिलिंडरों में धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक के बाद एक छह गैस सिलेंडरों में धमाके हुए, जिसके बाद इलाके में आग लग गई। हादसे में एक मौत भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं और आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है।
Jaipur Blast : मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर के विद्याधर नगर के मंदिर सर्किल क्षेत्र में एक के बाद एक छह सिलेंडरों में धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास का पूरा क्षेत्र इस आग की चपेट में आ गया। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही ये अभी साफ नहीं हो पाया है। किस वजह से सिलेंडरों में धमाका हुआ और पूरा क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस हादसे में एक की मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


