

चेन्नई (वीकैंड रिपोर्ट): रेलवे ने केंद्र सरकार को एक पत्र भेजा है। यह पत्र 32 साल के शख्स ने लिखा है जो पहले लड़का था, लेकिन अब लिंग बदलवाकर लड़की बन चुका है। ये महिला अब रेलवे से फैमिली पेंशन की मांग कर रही है। इसके पिता एक रिटायर्ड रेलवे कर्मी थे, जिनकी 2017 में मृत्यू हो चुकी थी।
गौरतलब है कि अगर रेलवे ऐसे सभी परिवार को फैमिली पेंशन देता है, जो उसी कर्मी पर आश्रित हों। दूसरे शब्दों अगर उस कर्मी को बेटे ना हो, या फिर बेटा 25 साल की उम्र से कम हो। यानी अगर किसी रेलकर्मी के परिवार में अगर सिर्फ बेटियां हों और उनकी शादी ना हुई हो तो वह परिवार रेलवे से फैमिली पेंशन मांग सकता है।
हालिया मामले ने चेन्नई स्थिति दक्षिणी रेलवे के ऑफिस में साल 2018 में आए पत्र के बाद जन्म लिया। तब से रेलवे इस मामले को लेकर किसी तरह के नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है। आखिरकार रेलवे ने इस पत्र को केंद्रीय कार्मिक, पेंशन और लोक शिकायत मंत्रालय को भेज दिया। साथ ही पत्र की एक कॉपी केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग को भेज दी है। असल में यह मामला बेहद पेचीदा है। इंडियन एक्सप्रेस ने अधिकारियों के हवाले बताया है कि कोई ऐसा परिवार जिसमें 25 साल से अधिक उम्र का बेटा है, वह फैमिली पेंशन के लिए योग्य नहीं है। लेकिन अविवाहित बेटी या तलाकशुदा बेटी को लेकर कोई निश्चित नियम-कानून नहीं हैं। असल में सरकारी कमज़्चारियों की मृत्यू के बाद उनकी पत्नियों को पेंशन देने का रिवाज चला आ रहा है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

