

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के मलबे में 40 से 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत व बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ के मुताबिक, संकरी गली होने के कारण बचाव कार्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
वृहत मुंबई कारपोरेशन (बीएमसी) के मुताबिक, आज दोपहर 11 बजकर 48 मिनट पर डोंगरी के टांडेल गली में केसरबाई नाम की बिल्डिंग का आधा हिस्सा गिर गया। यह बिल्डिंग अब्दुल हमीद शाह दरगाह के पीछे है और काफी पुरानी है। बिल्डिंग में कई परिवार रह रहे थे। बिल्डिंग के मलबे में 40 से 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि ये बिल्डिंग 80 से 100 साल पुरानी है और इसमें 8 से 10 परिवार रहते हैं। जब बिल्डिंग गिरी तो इसमें 40 लोग मौजूद थे। एक बच्चे को जिंदा बचाया गया है। बाकी लोगों को मलबे से निकालने की कोशिश की जा रही है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

