

जोधपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Mass Murder in Jodhpur : जोधपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने हत्या के बाद शव को जलाने का भी प्रयास किया है। चारों शव जली अवस्था में एक झोपड़ी में पाए गए हैं। इनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और बच्ची शामिल है। इस हत्याकांड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
यह भी पढ़ें : Roof Collapse in Bulandshahr : दर्दनाक हादसा: मकान का लेंटर गिरा, परिवार के 4 लोगों की मौत
Mass Murder in Jodhpur : जानकारी के मुताबिक, पहले बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे दंपती का गला रेता। उसके बाद झोपड़ी में सो रही उनकी पुत्रवधू और पौत्री को मार डाला। फिर चारों शव झोपड़ी में रखकर आग लगा दी। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने शवों को बरामद कर लिया है। उनको स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहां उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


