

वॉशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) : Israel Hamas War : दक्षिणी लेबनान के इलाकों में इजरायली सेना की गोलाबारी में एक पत्रकार की मौत हो गई है। छह घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस्राइल की तरफ से फायर की गई मिसाइल से यह हादसा हुआ। मारे गए पत्रकार की पहचान इसाम अब्दल्लाह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अल जजीरा और न्यूज एजेंसी एएफपी के पत्रकार शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Israel Hamas War : घटनास्थल पर मौजूद एक रॉयटर्स वीडियोग्राफर के अनुसार, इजरायली सेना और लेबनानी मिलिशिया हिजबुल्लाह के बीच बॉर्डर पर झड़प हो रही थी। इस दौरान इजरायल की ओर से दागी गई मिसाइलों ने उन पर हमला कर दिया। लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती और हिजबुल्लाह लॉ-मेकर ने इस घटना के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


