

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : DMS Milk Supply Stopped : डीएमएस (दिल्ली दुग्ध योजना) की शनिवार से दूध की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। दूध में कास्टिक सोडा मिलने के बाद भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण ने इसकी लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी है। इस मामले में आदेश जारी किए गए, जिसमें कहा गया है कि डीएमएस किसी भी प्रकार से दूध का उत्पादन व बिक्री नहीं कर सकेगा।
DMS Milk Supply Stopped : आपको बता दें कि दो महीने पहले पूर्वी दिल्ली के डीएमएस शादीपुर प्लांट का भारतीय खाद्य संरक्षण एवं मानक प्राधिकरण की क्षेत्रीय इकाई ने औचक निरीक्षण किया था और सैंपल की जांच की गई जिसमें पाया गया कि दूध में कास्टिक सोड़ा मिलाया गया है। डीएमएस ने इस गड़बड़ी को स्वीकार करते हुए आधा लीटर के सभी पैकेट वापस लेने का लिखित आदेश जारी किया था। सभी बूथ संचालकों को कहा गया था कि वह पीने योग्य नहीं रह गए दूध के सभी पैकेट एकत्र करके डीएमएस को भिजवाएं। घटना के बाद दिल्ली दुग्ध योजना का लाइसेंस तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


