

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सरकार ने भले ही लॉक डाउन ओपन कर दिया है और अब पूरे देश में अनलॉक 1.0 चल रहा है पर कोरोना का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को दिन चढ़ते ही शहर में एक साथ 4 नए केस सामने आए हैं जिनमें एक गर्भवति महिला भी शामिल है। इसके बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 270 हो गई है जिनमें से 215 मरीज़ ठीक हो चुके हैं जबकि 9 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है।
गुरुवार को मिले मरीजों में लंबा पिंड निवासी 29 वर्षिय गर्भवति महिला, रोज गार्डन से 65 वर्षिय महिला, प्रीत नगर लाडोवली रोड से 29 वर्षिय युवक व टैगोर नगर से 55 वर्षिय़ व्यक्ति शामिल है।
Please like our page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


