

नारौवल (वीकैंड रिपोर्ट): पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरु नानक महल के कुछ हिस्सों को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक महल में लगे काफी महंगे बताए जा रहे खिड़की और दरवाजे को तोड़ा गया, जिसे बाद में बेच दिया गया। गुरु नानक महल पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। पाकिस्तान के डॉन अखबार के मुताबिक ये महल चार मंजिला बिल्डिंग है जिसकी दीवारों पर सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की तस्वीरें बनी है। बाबा गुरु नानक महल चार सौ साल पहले बनाया गया था। यहां लाखों की संख्या में भारत और विदेश से सिख तीर्थ यात्री आते हैं। मुख्य तौर पर ये महल लाहौर से सौ किलोमीटर दूर नारौवल शहर में है। इसमें कुल मिलाकर 16 कमरे हैं और हर कमरे में तीन-तीन दरवाजें लगे हैं। इसके अलावा हर कमरे में कम से कम चार वेनिलैटर्स भी हैं। यहां महल के नजदीक एक गांव के रहने वाले मोहम्मद असलम ने बताया कि वो लोग इसे महलान कहते हैं। उन्होंने कहा, कुछ साल पहले यहां कनाडा से एक शिष्ठमंडल आया जिसमें एक महिला भी थी। वो सब यहां आकर काफी खुश हुए थे। डॉन के मुताबिक इस महल पर किसका मालिकाना हक है और इसकी देखभाल की जिम्मेदारी किसकी है इसको लेकर तस्वीर साफ नहीं है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

