

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद पद छोडऩे की वजह बताई। उनका कहना है कि क्योंकि मैं चुनाव हार गया, इसलिए पद पर बने रहने का कोई मतलब नहीं। हार की जिम्मेदारी लेते हुए ही मैंने त्यागपत्र दिया है। जाखड़ ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा है। गौरतलब है कि सुनील जाखड़ भाजपा प्रत्याशी एक्टर सनी देयोल से लोकसभा चुनाव 2019 हार गए थे। इसलिए उन्होंने पद छोड़ दिया। इससे पहले उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज बब्बर और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण भी अपना इस्तीफा भेज चुके हैं। सुनील जाखड़ ने 4 मई 2017 को प्रदेश प्रधान का पद संभाला था। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने 2018 में चार नगर निगम 22 जिला परिषद, नगर पंचायत और नगर काउंसिल का चुनाव जीता था। इस बार लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया, लेकिन वे चुनाव हार गए।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

