Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.
रत्नागिरी (वीकैंड रिपोर्ट): महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के चलते रत्नागिरी में तिवारे बांध टूट गया है। इससे बांध के नीचे बसे सात गांवों में बाढ़ आ गई है। जानकारी के मुताबिक बांध की चपेट में आने से गांवों के करीब 19 लोग लापता हो गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने छह शव बरामद किए हैं।
एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। बांध से सटे करीब 12 घरों के बह जाने की सूचना है। पुलिस, प्रशासन और स्वयंसेवी मौके पर मौजूद हैं। इन्हीं घरों में रहने वाले लोगों के गायब होने की संभावना है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
बारिश के कारण बांध का जलस्तर बढ़ गया था। बता दें कि रविवार से ही महाराष्ट्र में भारी बरसात हो रही है। राहत कार्य में लगी एजेंसियों का कहना है कि बांध के पानी में बहे लोगों के निचले इलाकों में मिलने की संभावना है। लेकिन उन्हें अभी तक कितना नुकसान पहुंचा है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
रत्नागिरी के एडिश्नल एसपी विशाल गायकवाड़ का कहना है कि एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है, पुलिस ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बांध की मरम्मत को लेकर सरकार ने उनकी दलीलों को नजरअंदाज किया था। उन्होंने कहा है कि उन्होंने प्रशासन को लिखित शिकायत की थी कि बांध की दीवारों में दरारा आ रही हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि तिवारे बांध के आसपास के ग्रामीणों ने बांध में दरार की शिकायत की थी।]]>
----------------------------------------------------------------- देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें। -----------------------------------------------------------------
Daily News Report — Go to DailyNewsReport.in for breaking news, videos, and the latest top stories in world news, business, politics, health and pop culture.