

वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में सोमवार को सुबह भारी बारिश हुई। बारिश ने इतना कहर बरपाया कि सड़कों और रेल मागोज़्ं पर आवाजाही भी ठप हो गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही नहीं राजधानी में बिजली भी गुल हो गई। बारिश के कारण व्हाइट हाउस के प्रेस एरिया का एक हिस्सा भी प्रभावित हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश वाशिंगटन के अलावा वर्जीनिया और कोलंबिया में हुई है। जिससे एक घंटे में ही 3.3 इंच पानी बरसा। शहर की सड़कें नहर बन गई हैं और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। व्हाइट हाउस के बेसमेंट में भी पानी भर गया है। ये वो जगह है जहां पत्रकारों के बैठने की व्यवस्था की जाती है। हालात इतने खराब हैं कि मौसम विभाग ने मेट्रो क्षेत्र में बाढ़ आपातकाल घोषित कर दिया है।
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार खराब मौसम के चलते, यूएस नेशनल रेल-रोड पैसेंजर कॉरपोरेशन ने दक्षिण वाशिंगटन में ट्रेन यातायात सेवा रद्द कर दी है। ऐसा कितने दिनों तक रहेगा ये अभी साफ नहीं है। हालांकि किसी प्रकार के जानमाल की अभी कोई खबर नहीं आई है। पानी भर जाने के कारण जॉजज़् वाशिंगटन पार्कवे के एक क्षेत्र और नॉर्थवेस्ट वाशिंगटन के कुछ क्षेत्रों को भी बंद कर दिया गया है। वहीं कोलंबिया क्षेत्र में भी सोमवार रात तक बारिश हुई है। आंधी तूफान के कारण यहां हवाई अड्डों पर परेशानी आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तेज बारिश के साथ आंधी तूफान आने की संभावना बनी रहेगी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

