
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi BS 6 Vehicle : दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC (Pollution Under Control) प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। वाहन चालकों के पास केवल आज और कल का समय शेष है, इसके बाद यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई ट्रक निर्माण सामग्री लाते हुए पाया जाता है, तो उसका वाहन सीज कर दिया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।
इसके साथ ही दिल्ली के बाहर से आने वाले BS-6 से नीचे के वाहनों पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा। प्रशासन ने बताया कि इन कदमों का उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि समय रहते PUC प्रमाणपत्र बनवा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
Delhi BS 6 Vehicle : दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि किसी भी सरकार के लिए नौ से 10 महीनों में AQI कम करना असंभव है। उन्होंने कहा, “दिल्ली में प्रदूषण को लेकर मैं माफी मांगता हूं। हम आम आदमी पार्टी की सरकार से बेहतर काम कर रहे हैं और हर दिन AQI में कमी आई है। यह प्रदूषण की समस्या हमें आम आदमी पार्टी ने दी है और हम इसे सुधारने के लिए काम कर रहे हैं।”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





