

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Deadbody in Flight… फ़ॉकलैंड आइलैंड में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मामला एक लाश के साथ सफर का है। लाश पति की थी और सफर पत्नी कर रही थी।
Deadbody in Flight…फ़ॉकलैंड आइलैंड से चिली की यात्रा कर रहे ब्रिटिश नागरिक की विमान में ही मौत हो गई। पूरे सफर के दौरान इस बात का किसी को भी पता नहीं लग पाया. बाद में जब फ्लाइट लैंड हुई तो शख्स की मौत की जानकारी हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि ये एक नेचुरल डेथ थी, मृतक की पत्नी का भी यही कहना है। उसने बताया कि उसका पति अक्सर बीमार रहता था, उसे कई सारी बीमारियां थीं। 24 फरवरी को एक ब्रिटिश टूरिस्ट अपनी बीवी के साथ विमान में बैठा. उसे फ़ॉकलैंड आइलैंड से चिली जाना था। लेकिन जैसे ही प्लेन चिली में लैंड हुआ तो पता चला शख्स की मौत हो चुकी है, उसकी विमान के अंदर लैंडिंग से पहले ही मौत हो चुकी थी.,यानि 1 घंटे 35 मिनट तक सभी यात्री एक लाश के साथ यात्रा करते रहे. जैसे ही लैंडिंग के बाद लोगों को पता चला कि शख्स की मौत हो गई है तो वहां चीख-पुकार मच गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


