

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : लंबे चले लॉक डाउन के बाद निगम एक बार फिर हरकत में आया है। नगर निगम ने बुधवार सुबह दिन चढ़ते ही दर्जनों अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। निगम ने कार्यवाही करते हुए चरणजीत पुरा में बनी अवैध दुकानों को गिरा दिया, इसके बाद ढिलवां रोड पर बनी अवैध दुकाने, प्रताप बाग में बना अवैध निर्माण सहित शहर में कई जगह यह अभियान चलाया।

इस दौरान मौके पर एटीपी राजेंद्र शर्मा, वजीर राज, रविंद्र शर्मा, विकास दुआ बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश जैन, अरुण खन्ना सहित भारी निगम फोर्स भी मौजूद रहे।

Please like Our Page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


