

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के मामले बढ़कर 94.62 लाख से अधिक हो गए, जिनमें से 88,89,585 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 31,118 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,62,809 हो गए. वहीं 482 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,621 हो गई है. देश में कुल 88,89,585 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.94 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है.
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी. वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार 30 नवम्बर तक 14,13,49,298 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,69,322 नमूनों का परीक्षण सोमवार को ही किया गया था.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


