

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित खनन घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को छापेमारी की। ये छापे बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) अभय कुमार सिंह के निवास पर मारे गए हैं। खनन मामले में अभय कुमार सिंह भी रडार पर थे, ऐसे में सीबीआई ने अब कार्रवाई की है। बता दें कि ये मामला तबका है जब राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार थी और अखिलेश यादव राज्य के मुख्यमंत्री थे। बुधवार को सीबीआई ने बुलंदशहर, लखनऊ, फतेहपुर, आजमगढ़, इलाहाबाद, नोएडा, गोरखपुर, देवरिया में छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनके अलावा देवरिया के डीएम विवेक के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। अभय सिंह के आवास से 47 लाख रुपये की रिकवरी हुई है तो वहीं देवरिया के एडीएम देवीशरण उपाध्याय के घर से 10 लाख रुपये रिकवर हुए हैं। जिसके चलते सीबीआई टीम ने अब नोट गिनने की मशीन भी मंगाई थी। सीबीआई की टीम बुलंदशहर के डीएम के घर पूरी तैयारी के साथ छापा मारने गई थी। इस दौरान 4 गाडिय़ां वहां पहुंची थी, जिनमें से दो गाडिय़ां जरूरी दस्तावेज़ को अपने साथ ले गई है। अभी भी दो गाडिय़ां घर में हैं और पूछताछ जारी है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

