

कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing in Kapurthala… पंजाब में आपराधिक वारदातों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज हत्या, लूटपाट और फायरिंग की वारदातें सामने आती रहती हैं। कल कपूरथला में दिनदिहाड़े मल्होत्रा इंफोकॉम (एमआईसी) मोबाइल शोरूम पर सुबह दस बजे अज्ञात बदमाशों ने रंगदारी के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे शोरूम के शीशे चकनाचूर हो गए और स्टाफ पूरी तरह से सहम गया। इस फायरिंग में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक के बाद एक 20 से 25 राउंड फायर होने से दहशत का माहौल बन गया।
Firing in Kapurthala… फायरिंग करने वाले बदमाश जहां सीसीटीवी में कैद हो गए, वहीं आरोपी हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला के नाम वाली पर्ची थमाकर फरार हो गए। सूत्र बताते हैं कि पर्ची में हरियाणा के गैंगस्टर सौरव गंदोला के नाम लिखा है और पांच करोड़ रुपये की रकम लिखी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


