

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- War against drugs : युद्ध नशेयां विरुद्ध के तहत पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। अभियान के तहत आज बिलगा के गांव बुर्ज हसन में बड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत पुलिस ने प्रशासन के साथ मिलकर तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाया। राज्य पुलिस नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को जब्त और नष्ट करने के अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी। तस्कर की पहचान सुरिंदर सिंह उर्फ़ शिंदा पुत्र हरबंस सिंह निवासी बुर्ज हसन थाना बिलगा, जालंधर के रूप में हुई है।
पुलिस का कहना है कि तस्कर सुरिंदर सिंह के खिलाफ पहले से 13 मामले दर्ज है। सुरिंदर ने नशे के धंधे के लिए उपयोग की जा रही 30 मरले पंचायत भूमि पर डबल स्टोरी कोठी बनाकर कब्जा किया हुआ था। जिसको लेकर पंचायत ने बीडीपीओ कार्यालय में शिकायत दी थी। वहीं प्रशासन के साथ मिलकर आज इस इमारत को धवस्त किया गया और इस जमीन को पंचायत और बी.डी.पी.ओ कार्यालय के हवाले कर दिया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


