

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार जालंधर के 23 वर्षीय युवक बलविंदर कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फूल पुर के रहने वाले बलविंदर की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद जालंधर में कुल 106 मरीज हो गए हैं।
इसके साथ ही होशियार पुर में शनिवार को एक साथ 32 रिपोर्टों के पॉजिटिव आने के बाद जिले में दहशत का माहौल बन गया है। होशियारपुर में अब कुल केस 44 हो गए हैं।
वहीं पंजाब में अब तक कुल केसों का आंकड़ा 730 हो गया है।
For Latest Update Please like our page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


