

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Gurpreet Singh Dhatt Death : मशहूर पंजाबी गायक गुरप्रीत ढट्ट (ख़ुफ़िया रिपोर्ट फेम) की आज सुबह जालंधर में अचानक मौत हो गई। उन्होंने लगभग 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत ढट्ट मकसूदां आनंद नगर का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत ढट्ट ने बुधवार (20 दिसंबर) सुबह सीने में दर्द की शिकायत की और उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियां को छोड़ गए।
Gurpreet Singh Dhatt Death : पंजाबी गायक गुरप्रीत ढट्ट के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दलजीत सिंह घनुअला ने कहा कि उनके निधन से पंजाबी गायकी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


