

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Pre-Recruitment Training : सैन्य, अर्धसैनिक और पुलिस बलों में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों की तैयारी के लिए जिला रक्षा सेवा कल्याण दफ्तर में 8 जनवरी से प्री-रिक्ररूटमैंट ट्रेनिंग कैडर शुरू किया जा रहा है।
Pre-Recruitment Training : इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी बलजिंदर सिंह विर्क ने बताया कि जो पुरुष उम्मीदवार भर्ती प्रशिक्षण लेना चाहते है, उन्हें प्रारंभिक जांच और स्क्रीनिंग जिला रक्षा सेवा कल्याण दफ्तर, शास्त्री मार्केट, जालंधर में दस्तावेजों की असली और फोटोकॉपी के साथ रिपोर्ट करे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 73409-82774 पर संपर्क कर सकते है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


