

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Power Cut : 132 के.वी. अर्बन एस्टेट फेज-2 सब स्टेशन के अंतर्गत 11 के.वी. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फीडर के बाइफरकेशन कार्य के चलते 7 फरवरी को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह पावर कट दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा।
Power Cut : इस दौरान 11 के.वी. गोल मार्केट, गुरु नानक नगर, गीता मंदिर एरिया और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फीडर बंद रहेंगे। बिजली कटौती के कारण अर्बन एस्टेट फेज-2, मॉडल टाउन, गीता मंदिर क्षेत्र, मॉडल टाउन मार्केट, इन्फिनिटी मॉल और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तय समय के अनुसार अपने जरूरी कार्य पहले निपटा लें और सहयोग करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


