

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Murder in Jalandhar : महानगर में वारदातों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। हर रोज कोई न कोई वारदात हमारे सामने आ ही जाती है। अब ताजा घटनाक्रम रामा मंडी के एकता विहार में घटित हुआ जहां युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम अलीशा महंत उर्फ रोहित है और वह दो दिन सुरक्षा की गुहार लगाता रहा। जिन लोगों ने 22 वर्षीय रोहित पर गोलियां चलाईं, वह उसके घर के बिल्कुल पास रहते हैं।
Murder in Jalandhar : दो दिन पहले ही रोहित के परिजनों ने थाना सूर्या एनक्लेव में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि उस पर हमला किया गया है। उस पर दोबारा हमला हो सकता है। सोमवार देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने रोहित को घेर लिया और गालियां निकालनी शुरू कर दी। बाद में बदमाशों ने गोलियां चला दी, जिससे दो गोलियां उसकी पीठ पर जाकर लगीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


