

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Civil Hospital Quarter Fire : कपूरथला सिविल अस्पताल के एक क्वार्टर में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक व्यक्ति तथा पालतू कुत्ते की जिंदा जलने से मौत हो गई। इस घटना में घर का सारा सामान जल कर राख हो गया है और तीन महिलाए घायल भी हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, जिस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


